17 नवंबर , विशाल इंडिया गाजियाबाद / मकान के छज्जे का बड़ा हिस्सा गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि घर में मौजूद लोगों की जान बाल-बाल बच गई। हादसे का कारण साफ नहीं है। घायलों को उपचार दे दिया गया है।
गाजियाबाद के लोनी इलाके में लोगों ने एक तेज आवाज सुनी। जिसके बाद सामने देखा तो दो बच्चे घायल पड़े थे। और मकान के छज्जे का हिस्सा उन पर गिर गया था। दोनों बच्चों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बच्चों को फ्रैक्चर हुआ है। मामला लोनी के कंचन पार्क इलाके का है। जहां पर टेंपरेरी लेंटर डालकर मकान बनाया गया था। उसी लेंटर में लगी सिल्लियां अचानक से नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आई। क्योंकि पूरा छज्जा भरभरा कर नहीं गिरा। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों को उपचार दिलवा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
