विशाल इण्डिया- जावेद सिद्दीकी
अम्बेडकरनगर । समाजवादी पार्टी के टाण्डा विधानसभा अध्य्क्ष संदीप यादव ने जिला अध्यक्ष राम शक्ल यादव के निर्देश की कड़ी में वसीम खान को विधान सभा उपाध्यक्ष बनाया है।वसीम खान को टाण्डा विधान सभा उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता की लहर दिखी।वसीम खान के शुभ चिंतको ने वसीम खान को बधाइयां दी एवम भरोसा जताया कि वसीम खान इस पद को बेहतरीन तरीके से संभालेंगे। वही वसीम खान ने कहा कि होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव में जिला अध्यक्ष राम शक्ल यादव व विधान सभा अध्यक्ष संदीप यादव द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाउंगा व फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओ और वोटरों को एकजुट कर बहुमत से समाजवादी सरकार बनाने के लिए निरन्तर मेहनत करूँगा।वसीम खान को विधान सभा उपाध्यक्ष बनाये जाने पर मो0 आरिफ ,सुहेल अंसारी,हरिकेश कन्नौजिया,बेलाल खान, मो0 अनस, फिरोज अंसारी,सेराज ,पिंटू यादव ,अहमद ,मो0 इब्राहिम आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।