रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के लोकायुक्त जस्टिस ध्रुव नारायण उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री सोरेन ने कहा, “ झारखण्ड के लोकायुक्त जस्टिस ध्रुव नारायण उपाध्याय जी के निधन की दुःखद खबर मिली। न्यायिक क्षेत्र में कार्य करते हुए उपाध्याय जी ने अनेकों दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”
उल्लेखनीय है कि श्री उपाध्याय का मंगलवार तड़के नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान सस्थान में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया है।