22 नवंबर , विशाल इंडिया/नोएडा/ दिल्ली प्रांत राजीव कांग्रेस पार्टी की एक बैठक सेक्टर-40 स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में हुई। बैठक में दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा द्वारा पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव कांग्रेस पार्टी की देश के हर राज्य में विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भाजपा व कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। देश की जनता का विश्वास राजीव कांग्रेस पार्टी की तरफ है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंगला, दिल्ली प्रदेश महासचिव संजय गोयल, दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपेंद्र, दिल्ली प्रदेश सचिव वीरेंद्र बंसल, दिल्ली प्रदेश सचिव करण उनियाल को तय किया गया। मीटिंग में जिला इकाई तथा विधानसभा इकाई और सदस्यता अभियान शीघ्र शुरू किया जाएगा। मीटिंग की अध्यक्षता गोपाल कृष्ण बंसल राष्ट्रीय सचिव ने की। मीटिंग में संजय खन्ना राष्ट्रीय सचिव व सुरेश कुमार गोयल राष्ट्रीय महासचिव ऑल इंडियन राजीव कांग्रेस पार्टी भी उपस्थित थे।
