विशाल इंडिया
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मंडी क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपनी बेटी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मंडी क्षेत्र के कटहरा चौकी के सामने एक युवक की इलेक्टानिक्स की दुकान थी। सुबह उसने अपनी छह साल की मासूम बेटी सिजरा की हत्या कर खुद भी फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी।
उन्होंने बताया कि युवक की सात महीने पहले पत्नी की मौत हो गई थी। वह अपनी बेटी के साथ घर में अकेला ही रह रहा था। दोनों के शव उसके मकान के कमरे में पड़े मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों ने बताया कि सोएब ने पहले अपनी मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस ने इस दर्दनाक मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करेगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसका शीघ्र ही खुलासा किया जायेगा।
