भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के पचामा में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों का असमय निधन होने पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सीहोर के पचामा इंडस्ट्रीज क्षेत्र में आयशा केमिकल फैक्ट्री में आग से हुई दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
