विशाल इण्डिया–पूनम तिवारी
भीटी, अंबेडकरनगर देश में आज 74 में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।।
जिला अंबेडकर नगर के मिझौरा चौराहे पर सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के चलते स्वतंत्रता दिवस बहुत ही सादगी से मनाया गया।
ग्रामप्रधान रासलपारा रामनारायण तिवारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष उपदेश तिवारी एवम सामाजिक वरिष्ठ कार्यकर्ता सहदेव सिंह जी के नेतृत्व में मिझौरा चौराहे पर झंडारोहण किया गया।।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रवण क्षेत्र उपदेश तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं लोगों से अपील की कि देश के विकास एवं अखंडता में प्रत्येक लोगों को एकजुट रहकर कार्य करना चाहिए।
वही ग्राम प्रधान राशन पारा राम नारायण तिवारी ने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सभी लोग अपने घरों में प्रत्येक त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मनाएं और यदि आवश्यक कार्य ना हो तो घर पर ही रहे कहीं बाहर ना जाए।।
इस अवसर पर सनी तिवारी, अनुज सिंह,सवेरे लाल गुप्ता, झिनकू जयसवाल,रामपूरन यादव, प्रवेश गुप्ताआदि लोग उपस्थित रहे।।