विशाल इण्डिया- रज़ा ज़ैदी
अम्बेडकरनगर । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद अम्बेडकर नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। भारी सुरक्षा के बीच जनपद की सीमा को पार करने में उनके काफिले को लगभग दो घंटा का समय लगा। अखिलेश यादव की एक झलक के लिए कार्यकर्ताओं ने अपना पूरा दमखम लगा दिया।
आजमगढ़ के पूर्व विधायक व मंत्री स्वर्गीय वसीम अहमद के आवास पर श्रधांजलि अर्पित करने लखनऊ से कार द्वारा जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जनपद में इल्तिफ़ातगंज, पुन्थर, बसखारी, आदि स्थानों पर सपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र के मया एनटीपीसी मार्ग से शाम लगभग 5:30 बजे जनपद की सीमा में प्रवेश हुआ। भारी सुरक्षा के बीच इल्तिफ़ातगंज पहुंचे काफिले का सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अखिलेश यादव का काफिला एनटीपीसी होते हुए समरिया चौराहा से बस्ती आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा। जहां उन्होंने जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू के पिता व सपा के वरिष्ठ नेता नफीस अहमद व उनके परिवार के बच्चों से विशेष मुलाकात की जोकी नेताजी मुलायम सिंह के बहुत करीबी माने जाते हैं वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर स्थित पुन्थर के समीप पूर्व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एबाद के नेतृत्व में , फैज़ान खान, मोहम्मद सईम, आदि ने भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव का काफिला जब बसखारी मोड़ पर पहुंचा तो समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम शकल यादव व जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू के नेतृत्व में संदीप यादव, भीम प्रसाद सोनकर, सैय्यद कसीम अशरफ, जंग बहादुर खान, कुँवर अरुण, जय प्रकाश यादव किस मोहन तिवारी गुड्डू पाल सफीक खान सद्दाम सभासद आदि ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया। नेवरी चौराहा के समीप सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का ज़बरदस्त स्वागत किया। लगभग 7 बजे अखिलेश यादव का काफिला जनपद की सीमा को पार कर गया। पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला शांतिपूर्ण जनपद की सीमा से पार होने पर प्रशासन ने राहत की सांस लिया। लगभग दो घंटे जनपद में रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा कार्यकर्ताओं को एक नई ताकक व जोश देने का काम किया।