नयी दिल्ली : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्री गांधी ने अपने दादा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “ बुराई अनियंत्रित रूप से बढ़ती है और अगर इसे सहन करते जायें तो यह पूरे सिस्टम को नष्ट कर देती है।”
उन्होंने आगे कहा, “ पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके शब्दों को याद कर रहा हूं।”दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्वीट में कहा, “ मैं देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें सलाम करता हूं।”