22 नवंबर , विशाल/ इंडिया/चंडीगढ़ / पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों के दौरान पारे में कुछ गिरावट दर्ज की गई तथा आदमपुर ,पटियाला हिसार सहित कई इलाके ठंडे रहे ।
मौसम केन्द्र के अनुसार अगले चौबीस घंटों में पारे में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं तथा सुबह शाम हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है 1 आदमपुर का पारा आठ डिग्री ,बठिंडा ,पटियाला ,हिसार ,करनाल ,लुधियाना ,हलवारा का पारा क्रमश: नौ डिग्री के आसपास रहा ।
चंडीगढ़ का पारा 11 डिग्री ,अंबाला 11 डिग्री ,रोहतक 10 डिग्री ,रोहतक 10 डिग्री , भिवानी 12 डिग्री ,अमृतसर 10 डिग्री ,दिल्ली का पारा 11 डिग्री , श्रीनगर एक डिग्री , जम्मू का पारा 11 डिग्री रहा ।
हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर बर्फ जमी होने के कारण जनजातीय इलाकों में शीतलहर का असर रहा 1शिमला का पारा सात डिग्री , मनाली एक डिग्री , सोलन चार डिग्री , कल्पा शून्य से कम दो डिग्री ,उना सात डिग्री , नाहन नौ डिग्री , कांगडा आठ डिग्री ,मंडी पांच डिग्री , भुंतर तीन डिग्री , धर्मशाला आठ डिग्री रह गया है ।
