भोपाल: मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल श्री मंगूभाई छगनभाई पटेल ने आज राजभवन में मध्यप्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण किया।
प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश की निवृत्तमान राज्यपाल एवं वर्तमान में उत्तरप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेताप्रतिपक्ष कमलनाथ, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, वित्त और वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, वन मंत्री विजय शाह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महनिदेशक विवेक जौहरी, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा आदि उपस्थित थे।