रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज भवन आकर मुलाकात की।
राजभवन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
इसके अलावा राज्यपाल से आज झारखंड विधानसभा सदस्य सरयू राय ने राज भवन आकर शिष्टाचार मुलाकात की।
इस बीच राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति श्री गंगाधर पांडा और नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. डी. एन. यादव ने राज भवन आकर भी शिष्टाचार मुलाकात की।