लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने आज जहां जारी शोक संदेश में दिवंगत श्री सिंह की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।