तरण तारण : पंजाब के तरण तारण जिले में एक युवक ने कल आधी रात के बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की।
पुलिस ने बताया कि रात डेढ़ बजे इंद्रजीत सिंह ने ससुराल जाकर पत्नी परमजीत कौर को गोली मार दी और फिर घर से निकलते ही खुद को भी गोली मार दी। परमजीत कौर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इंद्रजीत गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार सात साल पुराने वैवाहिक जीवन में दोनों के बीच विवाद चल रहा था और परमजीत मायके में रह रही थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।