देवरिया:: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान कल्याण योजनाओं के कारण ही प्रदेश का किसान आज खुशहाली का जीवन जी रहा है।
सिंह ने बुधवार को यहां जिला भाजपा किसान मोर्चा की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान मोर्चा भी सरकार और संगठन के कार्यक्रमो में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित मे सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है और हम सभी को इसमें सहभागी बनना चाहिये।
उन्होंने कहा कि 30 मई को मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा 15 जून तक विभिन्न अभियान चलाये जाने है। इन अभियानों में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करायेंगे।