महानगर काँग्रेस कमेटी नोयडा द्वारा आधुनिक भारत की नींव रखने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सैक्टर 10 स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया। कोविड नियमों का पालन करते हुए इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा पंडित नेहरू की फ़ोटो पर पुष्प एवं माला अर्पित की गयी। जिला गौतमबुद्धनगर के प्रभारी सुनील बिश्नोई ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो मजबूत एवं सुरक्षित भारत है वो पंडित नेहरू की देन है। पंडित नेहरु को जब भारत की कमान मिली थी उस समय भारत की अर्थव्यवस्था खास्ता हाल में थी। खस्ता हाल अर्थव्यवस्था के बावजूद उनकी दूरदर्शीता के कारण उन्होंने बड़े बड़े बांध, एम्स, आईआईटी, रक्षा कारखानों की नींव रखी। आज की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पदाधिकारियों में शहर अध्यक्ष शाहबुद्दीन, एआईसीसी दिनेश अवाना, राजकुमार भारती, प्रवक्ता पवन शर्मा, सेवादल अध्यक्ष विक्रम सेठी, पीसीसी प्रमोद शर्मा, महासचिव जितेन्द्र अम्बावत, ब्लॉक अध्यक्ष रणबीर भाटी, जावेद खान, सचिव बीरो देवी, अशरफ, ज्योति पाल, उपदेश श्रीवास्तव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
