भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एम पी नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक युवक और युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एम पी नगर क्षेत्र के खाली पड़े एक सरकारी मकान में युवक और युवती ने फांसी लगा ली, जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान चित्रा शर्मा और उमेश रैकवार के रुप में हुयी है। लड़की शिवाजी नगर में रहती थी तथा लडका वहीं समीप एक बस्ती में रहता था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी हुयी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। मामलों को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
