पूनम तिवारी विशाल इंडिया
भीटी अंबेडकर नगर। आज भारतीय जनता पार्टी के खजूरी मंडल का प्रशिक्षण शिविर फूला देवी चंद्रधर मिश्र महाविद्यालय बथुआ चंदौका में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य वक्ता का कार्य पूर्व प्रत्याशी कटेहरी विधानसभा अवधेश द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक राजमणि सिंह रहे तथा मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी रहे। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में अवधेश द्विवेदी ने भाजपा के इतिहास और विकास पर अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में आया बदलाव और उसमें भाजपा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में उन्होंने विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। और उन्होंने कहा वैचारिक मुख्यधारा से भाजपा की विचारधारा को जुड़ा हुआ बताया उन्होंने व्यक्तित्व विकास पर भी प्रकाश डाला।अवधेश द्विवेदी ने कहा कि पार्टी एक विचार परिवार है एवं राष्ट्रहित में इसके सभी कार्यकर्ता दिन-रात समर्पित हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह मंडल महामंत्री रानेश पांडे अयोध्या प्रसाद कृष्ण कुमार पांडे अवधेश श्रीवास्तव सेक्टर प्रभारी अजय सिंह जालम सिंह इंद्र प्रताप पांडे देवंती कनौजिया संजू वर्मा आदि दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।