नयी दिल्ली: बायर के उपभोक्ता स्वास्थ्य इकाई ने केनेस्टेन नाम से भारत में अपने एंटी-फंगल समाधानों को पेश कर अपने डर्मेटोलॉजी पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह उत्पाद पाउडर और क्रीम फॉर्मेट में उपलब्ध है और इसमें अनेक एंटी-फंगल गुण मौजूद हैं, जो त्वचा के संक्रमणों की रोकथाम और इलाज में मदद करते हैं। केनेस्टेन त्वचा के संक्रमण को नियंत्रित करने वाला एक फुल-साइकल फार्मूलेशन है, जो खुजली से राहत देता है और संक्रमण को फैलने से रोकता है।20 से 35 वर्ष की आयु की भारतीय महिलाओं में फंगल इंफेक्शंस के मामलों को समझने के लिये केनेस्टीन ने एक अध्ययन शुरू किया था।
इस अध्ययन को ब्राण्ड ईजन इनसाइट्स ऐंड एनालीटिक्स ने भारत के सभी भागों में शहरी महिलाओं पर अप्रैल-मई 2022 में संचालित किया था। इसमें पाया गया कि पिछले एक साल में 94 प्रतिशत महिलाओं को कोई-न-कोई फंगल इंफेक्शन हुआ था। सबसे आम तौर पर 61 प्रतिशत महिलाओं को खुजली के रूप में एंटी-फंगल इंफेक्शन हुआ था और इन पीड़िताओं में से 67 प्रतिशत इसे सबसे ज्यादा प्राथमिकता देना चाहती हैं। लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं ने इस इंफेक्शन के तुरंत उपचार के तौर पर प्रिकली हीट / टेलकम पाउडर का इस्तेमाल किया। हालाँकि, 75 प्रतिशत महिलाओं ने अपनी फंगल संक्रमणों के समाधान के तौर पर साबुन या एंटीसेप्टिक लिक्विड या घरेलू नुस्खों को अपनाया।
बायर कंज्यूमर हेल्थ इंडिया के कंट्री हेड संदीप वर्मा ने कहा “बायर में हमलोग सभी भारतीय लोगों के लिए आत्म-देखभाल को सुलभ बनाने की अपनी दूरदृष्टि पर लगातार काम कर रहे हैं। स्त्रियों को, और विशेषकर कामकाजी स्त्रियों को भारत के उष्ण-आर्द्र मौसम में त्वचा में फंगल संक्रमण की अधिक आशंका रहती है। लक्षणों की शीघ्र पहचान, निदान और उपचार से आराम मिल सकता है, दोबारा समस्या होने की आशंका कम होती है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। इस समस्या को संबोधित करने के लिए हमने भारत में अपना सर्वश्रेष्ठ वैश्विक समाधान प्रस्तुत किया है। इस समाधान को पूरे विश्व में लाखों महिलाओं का पहले ही से भरोसा पाप्त है। हम महिलाओं को परेशान होना और त्वचा के फंगल संक्रमणों को छिपाना बंद करने और इसके बदले कैनेस्टेन से उनका उपचार करने तथा अपनी ज़िंदगी भरपूर जीने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।”
