27 नवंबर ,विशाल इंडिया /ग्रेटर नोएडा / बिसरख थाना पुलिस और बदमाशों बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश को गोली लगने घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वही पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है, कि ये दोनों ही बदमाश विपिन और नितिन पच्चीस-पच्चीस हजार के इनामी बदमाश है। और बुलंदशहर और हापुड़ के निवासी है। वही इन पर लूट, हत्या, डकैती जैसे संगीन अपराधों में दो दर्जन से ज्यादा मुकद्दमे दर्ज है। वही पुलिस ने इनके पास से एक लुटी हुई मोटरसाइकिल, अवैध असलाह, कुछ मोबाइल सहित कुछ जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किये है।
बिसरख थाना क्षेत्र के गांव मिलक लच्छी गोल चक्कर चौराहे के पास की है जहां पुलिस और बदमाशों के बीच चैकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। वही जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराती ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस को ये सूचना मिली कि दो बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इस एरिया में मूमेंट कर रहे हैं। तो पुलिस ने मिलक गांव के पास चैकिंग शुरू कर दी। बाइक पर आते दिखे इन दोनों को पुलिस ने जब चेकिंग के लिए रूकने का इशारा किया तो ये पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर इन पर क्रॉस फायरिंग की जिसमें ये दोनों बदमाश विपिन और नितिन को सड़क किनारे ही थोड़ी दूर जाकर गोली लगने से जमीन पर गिर गए। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया ह
वही जिला अस्पताल के डॉक्टर की मानें तो थाना बिसरख पुलिस द्वारा दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया हैं जिनके वाये पैर में घाव हैं जिसको प्राथमिक उपचार कर सम्बंधित डॉक्टर को रेफर कर भर्ती कर लिया गया हैं फ़िलहाल दोनों की हालत सामान्य हैं |
वही पुलिस के आलाधिकारियों की माने तो नितिन और विपिन दोनो ही बदमाशो पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। और ये हापुड़ बुलंदशहर के निवासी है। वही इन पर लूट, हत्या, डकैती जैसे संगीन अपराधों में दो दर्जन से ज्यादा मुकद्दमे दर्ज है। इनके पास से पुलिस ने एक लूटी हुई बाइक, अवैध असलाह, कुछ मोबाइल सहित जिंदा व खोखा कुछ कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस इनके और भी आपराधिक स्थिति को खंगालने में जुट गई है।