पुड्डुचेरी: केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि आर्पित की गई।
केन्द्रशासित प्रदेश के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी, लोक निर्माण विभाग मंत्री के. लक्ष्मी नारायणन, विधान सभा के उपाध्यक्ष पी राजावेलू, विधायक और वरिष्ठ अधिकारियों ने एलैपिल्लाईचवाद्य स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जवाहर बाल भवन के शिक्षकों ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के सामने देश भक्ति गीत गाए, जबकि मुख्यमंत्री ने आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई।
केंद्रशासित प्रदेश के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में राजीव गाधी को उनकी तस्वीर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, पीसीसी अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यम और लोक सभा के सदस्य वी वैथीलिंगम और अन्य ने भी इस अवसर पर एलैपिल्लाइचावाद्य स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
