ग्रेटर नोएडा : जेवर थाना क्षेत्र के जहाँगीरपुर कस्बे में अपने पुलिस बल के साथ वाहन एवं कोविड-19 से सम्बन्धित चैकिंग कर रहे दरोगा के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम को जेवर थाने के एसआई देवेन्द्र सिंह अपने पुलिस बल के साथ वाहन एवं कोविड-19 के सम्बन्ध में चैंकिंग कर रहे थे। तभी चैकिंग कर रहे पुलिस बल ने देवराज सिंह पुत्र लिक्खी निवासी ग्राम नेकपुर थाना जहाँगीरपुर जनपद बुलन्दशहर को रोका और मास्क लगाने के बारे कहने लगे। इतना कहते ही उपरोक्त व्यक्ति पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब एसआई देवेन्द्र सिंह ने उपरोक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया तो उसने उनके साथ मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी और उनको घायल कर दिया। जिनका अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा अस्पताल में उपचार कराया गया है। पुलिस ने मौके से आरोपी उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 366/20 धारा 353,332,188,269,270 भादवि के तहत पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
