पूनम तिवारी–विशाल इंडिया
भीटी,अंबेडकरनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बस्तीपुर में ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री से किया गयी है।आरोप में अनवर अली ने शिकायत किया है कि हमारे गांव में ग्राम प्रधान जन्नतुल निशा पत्नी अपील उर्फ लाल मोहम्मद जिनके द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक पैमाने पर धड़ल्ले से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत के द्वारा अब तक लाखों लाख रुपए का आहरण किया जा चुका है। और अग्रिम योजनाएं भी लगातार प्रभावित होती जा रही हैं। उदाहरण के तौर पर कुछ अभिलेख वित्तीय वर्ष 2015 वर्ष 2016 वर्ष 2017 व 18की छाया प्रतियां श्रीमान जी के समक्ष अवलोकनार्थ प्रस्तुत की गई है। जन सूचना 2015 और 2016 के अनुसार बिंदु 1व2 को अधूरा कार्य करा कर पूरा पैसा निकाला गया है। इन्हीं दोनों कार्यों को वर्ष 2016-17में भी दोबारा भुगतान करा लिया गया है।जो प्रधान व अन्य संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत व फर्जी कूट रचना के द्वारा स्वतः प्रमाणित किए गए हैं। खेद का विषय यह है कि प्रधान राजनीतिक तौर पर इतना प्रभाव शाली है कि प्रार्थी के तमाम शिकायतों व प्रार्थना पत्रों के बावजूद भी आज तक उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई जांच उच्च अधिकारियों द्वारा नहीं की गई। प्रधान तथा ग्राम पंचायत अधिकारी व जूनियर इंजीनियर की मिलीभगत से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपरोक्त तीनों वित्तीय वर्षों में एक ही कार्य को नवनिर्मित पुनर्निर्माण दिखा दिखाकर सरकारी धन का व्यापक पैमाने पर हरण किया गया है। वित्तीय वर्ष 2015 ,2016, 2017,2018 में प्रधान द्वारा कराए गए नवीन कार्य का विवरण की छाया प्रति संलग्न है। जलालुद्दीन की दुकान से ककरहिया तालाब तक नाली निर्माण 1 लाख 25546 उसके बाद 20958 रुपए का काम कराया गया है। कुल मिलाकर 1403504 रुपए वर्ष 2015 16 में पूर्ण नहीं हो सका। उसके बाद रमजान के घर से कल्लू के घर तक खडंजा निर्माण 56700 का एक बार काम कराया गया फिर दूसरी बार ₹10788 का काम कराया गया। कुल मिलाकर ₹67488 का काम हुआ शाह मोहम्मद नजीर के घर से श्यामलाल के घर तक नाली निर्माण 14125 एक बार ₹2688 का एक बार काम कराया गया है। वही दोबारा रमजान के खेत से पीछे रोड तक खड़ंजा निर्माण 37800 ₹2688 का दोबारा काम कराया गया कुल मिलाकर ₹16813 का काम हुआ है पीछे रोड से ईदगाह तक खड़ंजा कार्य 91350 और ₹18444 का काम किया गया है। जिसमें कुल मिलाकर 10 लाख 9794 रुपए का काम किया गया है। नबी मोहम्मद के घर से ककरहिया तालाब नाली निर्माण 90592 रुपए मे कराया गया है वहीं आसाराम के घर से जमाल के घर तक नाली निर्माण ₹36990 में कराया गया है। इसरार के घर से सागरदी के घर तक नाली निर्माण ₹35319 में कराया गया है जाकिर के घर से नियाज के घर तक नाली निर्माण ₹45499 में कराया गया है। इंडिया मारका टू हैंड पंप मरम्मत के नाम पर ₹55400 की मजदूरी कराई गई है स्ट्रीट लाइट कार्य ₹45000 का काम कराया गया है सोलर लाइट क्रम ₹113800 नरेगा के तहत जिसका कुल मिलाकर 700000 लाख 12263 लागत आई है वही मजदूरी के नाम पर 10 लाख 5368 रुपए मजदूरी के नाम पर निकाले गए हैं जहां पर कुल योग 800000 लाख 14631 रुपए हुआ है वित्तीय वर्ष दो हजार सोलह सत्रह में प्राप्त धनराश 500000 लाख ₹70341 वित्तीय वर्ष 2016 व 17 में मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों की छाया प्रति संलग्न है। एमआईएस फीडिंग नेट पर उपलब्ध है। इसी कार्यक्रम में एक ही जगह का नाली निर्माण में दोबारा कार्य कराया गया है। जिसमें जलालुद्दीन की दुकान से ककरहिया तालाब तक नाली निर्माण 1 लाख ₹5540 में कराया गया है। वहीं सरम जान के घर से कल्लू के घर तक खड़ंजा निर्माण ₹67488 में कराया गया है। जिसमें इंडिया मार्क 2 हैंडपंप मरम्मत कार्य अफरोज के घर के सामने दूसरा बाबा के मजार के पास तीसरा होलर के घर के सामने चौथा अमिया स्कूल पांचवा बैजनाथ के घर के सामने छठवां जगराम के घर के सामने सातवा जरमा बाबा के मजार के पास आठवां चांद अली के घर के सामने कार्य कराया गया है जिसमें 2015 16 में कुल प्राप्त धनराशि 500000 लाख ₹30967 आया है इन समस्त कार्यों में बड़े पैमाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भ्रष्टाचार का आरोप अनवर वाली ने लगाया है अगर इस गांव की जांच कराई जाए तो करोड़ों रुपए का घोटाला सामने आ सकता है।लेकिन बड़े पैमाने पर अधिकारियों की मिलीभगत से इस प्रधान के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।