कुएं पर हल्दी रस्म के लिए गई थीं, स्लैब टूटने से पानी में जा गिरीं; मृतकों में 9 बच्चियां और 4 महिलाएं
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार की रात एक शादी के दौरान दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक डेढ़ साल का बच्चा, 10 बच्चियां और दो महिलाएं हैं। जानकारी के अनुसार, गांव में हल्दी रस्म के दौरान सभी महिलाएं कुएं की स्लैब पर बैठकर पूजा कर रही थीं तभी स्लैब टूट गई और सभी उसमें गिर गईं।
चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने लोगों को कुएं से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी की मौत की डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में मारी गई बच्चियों की उम्र 5 से 15 साल के बीच है।
पल भर में मातम में बदली शादी खुशियां
मामला कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है। नौरंगिया स्कूल टोला के रहने वाले परमेश्वर कुशवाहा के यहां गुरुवार को शादी समारोह के तहत हल्दी रस्म का कार्यक्रम था। रात 10 बजे के आसपास 50-60 महिलाएं और लड़कियां गांव के बीच में बने पुराने कुएं के पास शादी की रस्म के लिए पहुंची थीं। कुएं पर स्लैब था। कई लोग उस पर चढ़ गए, जिससे वह टूट गई। इस वजह से वहां खड़ीं करीब 35 महिलाएं और लड़कियां एक साथ कुएं में गिर गईं और पानी में डूबने लगीं।
सीएम ने शोक जताया
चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। राहत बचाव का काम तेज किया गया। 9 बच्चियों और 2 महिलाओं को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
