विशाल इंडिया
कासगंज। उत्तर प्रदेश में कासगंज जिले के सिढ़पुरा क्षेत्र में आज तड़के पुलिस ने मुठभेड़ में सिपाही की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी शराब माफिया मोती सिंह को ढेर कर दिया और उसके पास से उपनिरीक्षक से लुटी गयी पिस्टल भी बरामद कर ली।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बतया कि नगला धीमर गांव निवासी एक लाख रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीट और सिपाही की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी मोती सिंह की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही थी। इसी क्रम में आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे पुलिस मुठभेड़ वह घायल हो गया। घायल हिस्ट्रीशीटर को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया। उसके पास से घायल पुलिस उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह की पिस्टल भी बरामद कर ली। उन्होंने बताया कि मोती सिंह के खिलाफ 12 से अधिक मामले दर्ज थे। यह इलाके का हिस्ट्रीशीटर था।
गौरतलब है कि सिढपुरा इलाके में नौ फरवरी की शाम अवैध रुप से शराब बनाने की सूचना पर नगला धीमर गांव में गये देरोगा और कांस्टेबल पर शराब माफियाओं ने हमला कर सिपाही देवेंद्र कुमार कुर्की की हत्या कर दी थी। घटना में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह गंभीर रुप से घायल हो गये थे। घटना के अगले दिन तड़के काली नदी के पास पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी मोती सिंह का भाई एलकार सिंह ढेर कर दिया गया था।
इस मामले में कासगंज पुलिस ने कटरी में कॉम्बिंग के दौरान सिपाही देवेन्द्र की हत्या के मुख्य आरोपी मोती सिंह के मामा के लड़के गुड्डू और गिरफ्तार नवाब सिंह के पिता रामेस्वर को गिरफ्तार कर लिए गये थे। मुख्य आरोपी मोती पर एडीजी जोन आगरा ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
मोती इलाके में कटरी किंग के नाम से जाना जाता था
पुलिस ने मोती पर एक लाख का इनाम रखा था। इलाके में इस हिस्ट्रीशीटर का भय था। लोग उसे कटरी किंग कहते थे। पुलिस ने मारपीट की घटना के बाद अगले ही दिन मोती के भाई एलकार को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। एलकार मोती का चचेरा भाई था। उसका एनकाउंटर भी 10 फरवरी को सुबह तड़के तीन बजे काली नदी के किनारे किया गया था। पुलिस इस केस में मोती की मां सियारानी, नवाब और गुड्डू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सर्चिंग के दौरान अर्धनग्न हालत में घायल मिले थे एसएचओ
नगला धीमर गांव अवैध शराब के कारोबार के लिए कुख्यात है। यहां अक्सर पुलिस कार्रवाई होती रहती है। नगला धीमर गांव अवैध शराब के कारोबार के लिए कुख्यात है। यहां अक्सर पुलिस कार्रवाई होती रहती है। घटना के दिन मोती और उसके साथियों ने पहले पुलिसवालों को गांव में पीटा, फिर उन्हें बंधक बनाकर अनजान जगह पर ले गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सर्चिंग के दौरान खेत में स्ढ्ढ अर्धनग्न हालत में घायल मिले थे।
