बेल्लारी : कर्नाटक में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक हम्पी के पर्यटन स्थलों को गुरुवार से लोगों के लिए खोल दिया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हम्पी पर्यटन स्थल पिछले डेढ़ महीने से कोविड की दूसरी लहर के कारण बंद थे। अब, चूंकि संक्रमण कम हो गया है, इसलिए ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को लोगों के लिए फिर से खोल दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पर्यटक और स्थानीय लोग सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं और टिकट ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त किये जा सकते हैं।
पर्यटकों का मास्क पहनना और कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
