ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36 में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संपन्न हुई बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए संस्था के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने ओमीक्रान 3 निवासी धर्मवीर नागर को करप्शन फ्री इंडिया संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रान थर्ड निवासी धर्मवीर नागर को करप्शन फ्री इंडिया संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश एवं देश के अन्य राज्यों में कार्य कर रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहां की धर्मवीर नागर जी के संगठन में आने से संगठन को मजबूती एवं संगठन का विस्तार किया जाएगा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलराज हो ने बताया कि राक्षसों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को गांव गांव जाकर जागरूक एवं संगठन का विस्तार किया जाएगा।
वही नवनिर्वाचित प्रदेश संरक्षक धर्मवीर नागर ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है उस जिम्मेदारी को पूर्णता ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाऊंगा।संगठन मजबूती प्रदान करूंगा।
इस दौरान-प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूंण संजय भैया कृष्णकांत हूण जयवीर प्रधान सुनील चेची एलकार प्रधान जतन स्वरूप बिधूड़ी रणवीर सिंह वीरेंद्र सिंह बॉबी गुर्जर राहुल गुर्जर आदि लोग उपस्थित रहे।