सागर: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कोरोना को भारतीय वेरिएंट कहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि बिगाड़ने की कोशिश की है।
श्री पंवार ने कहा कि देश को बदनाम करने वाले दिए बयान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोरोनो गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदेश के संगठनात्मक 57 जिलों में 173 स्थानों पर श्री कमलनाथ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल सहित, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर सहित अन्य स्थानों पर श्री कमलनाथ का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
