अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर इकाई बुढार धनपुरी के कार्यकर्ता महाकौशल प्रांत से चलाए जा रहे अभियान ब्रेक दी चेन के योजनानुसार गांव गांव जाकर हर घर में लोगो की स्क्रीनिंग कर शरीर का तापमान वा ऑक्सीजन लेवल नाप रहे है। वही जरूरतमंदों को मास्क और सैनिटाइजर भी वितरित कर रहे है। कल ग्राम धनपुरा के सभी मोहल्ले में विद्यार्थी परिषद ने यह अभियान चलाया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रविराज साहू,नवनीत शर्मा, किशन नामदेव, अखिलेश सिंह,पद्मजा सोनी, अंजली शर्मा अतुल प्रभात मिश्रा, शिवम मिश्रा आदि कार्यकर्ता घर घर जाकर स्क्रीनिंग कर रहे हैं और जिनका तापमान अधिक था उनको घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही साथ बच्चों को भी घरों में रहने का सुझाव दे रहे हैं क्योंकि इसी आईसीएमआर ने तीसरे लहर की भी चेतावनी कर दी है
ज्ञात है की अभाविप के कार्यकर्ता पहले भी घर घर जाकर सभी नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर चुके हैं और अभी भी कर रहे हैं और गांवों एवं नगरों में दीवार लेखन कार्य के दीवाल में अच्छे-अच्छे स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
गांव में वैक्सीन हेतु फैले भ्रम जाल को दूर करने का काम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नित्य प्रतिदिन कर रहे हैं और कार्य करते करते नगर इकाई बुढार धनपुरी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे स्वास्थ्य संबंधित उपकरणों के साथ फील्ड पर काम करने का पूरा ध्यान रख रहे हैं। ज्ञात रहे कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों का एक संगठन है जो कि सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती है।साथ ही साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बुढार धनपुरी को अन्य सामाजिक संगठनों का भी साथ मिल रहा है।
