दौसा की रसोई के माध्यम से रोज गरीब लोगों को मिल रहा है लगभग 1500 पैकिट भोजन
दौसा/ कवि कृष्ण कुमार सैनी। दौसा निवासी मनोज राघव ने दौसा शहर के रॉयल पैलेस मैरिज गार्डन में पिछले लॉक डाउन की भांति इस वर्ष भी लॉकडाउन में गरीब असहाय भूखे लोगों के लिए निशुल्क भोजन की मुहिम पुनः प्रारंभ की है। इस मुहिम में दौसा जिले सहित बाहर के लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। लोग अपने या अपने परिजनों के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ या पुण्य तिथि को नए रूप में मनाने की सोचकर दौसा की रसोई में राशन सामग्री दान कर रहे हैं। ऐसे ही एक उदाहरण दौसा जिले की सिकराय तहसील में स्व. प्रभाती लाल सैनी के छोटे पुत्र हरफूल सैनी,जो कि तुलसीराम आदर्श विद्या मंदिर, बिन्दरवाड़ा में प्रधानाचार्य भी है। उन्होंने अपने बेटे मनीष सैनी व बेटी रेखा सैनी के जन्मदिन पर दौसा की रसोई में आवश्यक राशन सामग्री भेंट की। दौसा की रसोई का एक ही उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। कोरोनाकाल में कई गरीब लोग भूख से मर रहे है। ऐसी स्थिति में दौसा की रसोई उन गरीब लोगों को भोजन के पैकिट उपलब्ध करवा रही हैं।
सदस्य अंकित शर्मा ने बताया कि इसके लिए मनोज राघव ने सोशल मिडिया के माध्यम से दौसा के युवाओं और समाज सेवियों से इस कैंपेन से जुडऩे की अपील की और आज तक दौसा के लगभग 300 से अधिक समाजसेवी एवं युवा इस मुहीम के सहयोगी बने है, जिन्होंने खाद्य सामग्री, पानी की बोतल आदि उपलब्ध करवाने में सहयोग किया और दौसा की रसोई में खाना बनाने में सहयोग किया है। कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि दौसा की रसोई के सभी सदस्य सुबह 5बजे जल्दी ही तैयार होकर रॉयल पैलेस स्थित दौसा की रसोई पहुंचते हैं और भोजन बनाने में जुट जाते हैं। ये सभी सदस्य शिक्षित और अच्छे परिवार से हैं। सदस्य युवराज सौलंकी ने बताया कि सभी सदस्य निस्वार्थ भाव से निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं। सभी को सेवा करने में बड़ा ही गर्व व हर्ष का अनुभव होता है। रोज लगभग 1500 पैकिट भोजन के बांटे जा रहे हैं। दौसा की रसोई द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिस नंबर पर सुबह 9:00 बजे से पहले अपने भोजन के पैकेट का विवरण लिखवा दें, उसके बाद 12:00 बजे तक जरूरतमंद के घर भोजन के पैकेट पहुंचा दिए जाते हैं। सदस्य त्रिलोक शर्मा के अनुसार खाने में शुद्धता एवं गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। खाना बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क व गलव्ज लगाकर ही खाना बनाया जा रहा है। इनके इस कार्य की शहर का हर कोई नागरिक तारीफ करते हुए नजर आ रहा है और दौसावासियों का सर गर्व से ऊंचा हो गया है।
दौसा की रसोई के सहयोगियों में संस्थापक मनोज राघव सहित अश्वनी शर्मा, पंकज राजावत, युवराज सोलंकी, सिद्धार्थ जायसवाल, लिंकन आनंद, मेघ सिंह राजावत, त्रिलोक शर्मा, कवि कृष्ण कुमार सैनी, अंकित शर्मा, सुमित जोशी, बाबूलाल सैनी, शशि पारीक, घनश्याम दुसाद, धर्मेंद्र शर्मा, बनवारी लाल बैरवा, प्रवीण शर्मा, कपिल सिंह चौहान, नीरज त्रिवेदी, संतोष जांगिड, देवेन्द्र सिंह राजावत, चन्द्रभान सिंह राघव, महावीर योगी, बनवारी लाल सैनी, गुरूप्रताप सिंह राजावत, शुभम खुटेटा, सागर लाभी, विशाल लाभी, विजय बैरवा, वेदान्त शर्मा, कपिल शर्मा आदि युवा समाजसेवी पूरी लगन व मेहनत से सेवाकार्य करते है।